फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Culture Festival: देशभर से एक हजार कलाकार बढ़ाएंगे महोत्सव की शोभा, 27 को बीकानेर आएंगी राष्ट्रपति

Sun, 12 Feb 2023 11:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव को लेकर बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेंगी। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 25 फरवरी से शुरू होने वाला महोत्सव पांच मार्च तक चलेगा। महोत्सव में इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति 27 फरवरी को बीकानेर आएंगी। समारोह में देशभर से करीब 1000 कलाकार आएंगे। इस बार 100 ऐसे लोग स्थानीय स्तर पर भी चुने जाएंगे, जिन्होंने शहर से बाहर नाम रोशन किया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका
स्थानीय कलाकारों को भी इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा। कलाकारों के लिए बीकानेर को एक आंगन के रूप में तैयार किया जाएगा। राष्ट्रपति जूनागढ़, बॉर्डर, देशनोक करणी माता मंदिर भी जा सकती हैं। इसके अलावा कलाकार भी इन सभी जाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। करणी सिंह स्टेडियम को इसके लिए तैयार किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. भगवती प्रसाद कलाल ने भी इस सूचना को पुख्ता करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। इसके साथ ही बीकानेर निकाय को भी मई में 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें