फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में घर की जगह कबाड़ी को बेच दिए 1830 आधार कार्ड

Sat, 16 Jun 2018 09:32 AM IST
एजेंसी, जयपुर
विज्ञापन
aadhaar card
विज्ञापन

डाक विभाग ने बृहस्पतिवार को जयपुर के जालूपुरा क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान से बिना वितरित किए गए 1830 आधार कार्ड मिलने के लिए निलंबित डाकिया को जिम्मेदार बताया है। आरोपी डाकिया सतीश कुमार किसी अन्य कारण से पहले से निलंबित चल रहा है।

विज्ञापन


डाक विभाग के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर जनरल रामअवतार शर्मा ने बताया कि आरोपी डाकों का वितरण सही तरीके से नही कर रहा था। उसने पिछले वर्ष जनवरी से आधार कार्ड अपने पास रख रखे थे। बिना वितरित किए हुए आधार कार्ड एक दिन पहले ही एक कबाड़ी की दुकान पर अखबार के ढेर में पाए गए थे। आधार कार्डों को डाक विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। उनके वितरण की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें