फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: हनुमान बेनीवाल बोले- साल 2009 से गहलोत-वसुंधरा के गठजोड़ की बात कर रहे हैं, अब सत्यता पुष्टि हो गई

Wed, 10 May 2023 09:52 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खरनाल (नागौर) के प्रस्तावित दौरे और गहलोत-वसुंधरा के गठजोड़ को लेकर आरएलपी संस्थापक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ी बात कही है। बेनीवाल बोले, गहलोत ने आरएलपी के आरोपों के सत्यता की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल, वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा, साल 2009 से वे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सीएम अशोक गहलोत के आपसी गठजोड़ होने की बात कर रहे हैं। गहलोत सरकार जब संकट में आई, तब वसुंधरा राजे ने ही अपने समर्थित विधायकों के माध्यम से राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बचाया। इस बात को भी आरएलपी ने सबसे पहले जनता के सामने रखा और अब मुख्यमंत्री गहलोत ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार भी किया कि राजे ने उनकी सरकार बचाई।

विज्ञापन


बेनीवाल ने कहा, ऐसे में राज्य की जनता यह समझ चुकी है की गहलोत और वसुंधरा ने हमेशा एक दूसरे के काले कारनामों पर पर्दा डाला और एक दूसरे को बचाया। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा, हमेशा तेजा भक्तों को धुतकारने वाली राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को लोकदेवता तेजाजी के मंदिर खरनाल (नागौर) में दर्शन करने के नाम पर खुद के राजनैतिक लक्ष्य को साधने के उद्देश्य से आ रही हैं। मैं यह पूछना चाहता हूं कि साल 2008 में वसुंधरा राजे ने जब तेजाजी के मंदिर में 11 लाख रुपये देने की घोषणा की तो आज 15 साल बाद उन्हें तेजाजी की याद कैसे आई?

सत्ता में रहते समय उन्हें तेजाजी की याद नहीं आई और अब खुद के खिसकते जनाधार को देखते हुए और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें तेजाजी की याद आई है। सांसद ने कहा कि पानी की मांग को लेकर आंदोलित तेजा भक्तों पर रावला-घड़साना तथा टोंक जिले के सोहेला में तथा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलित और हमेशा तेजाजी की जयकार करने वाले गुर्जर समाज के 80 भाइयों को इसी वसुंधरा राजे ने सत्ता में रहते हुए गोलियों से भूना और एक तेजा भक्त को तलाक देकर उन्हें दर-दर भटकने पर मजबूर करने वाली तथा आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी वसुंधरा राजे ने 15 साल पहले खरनाल में 11 लाख देने की घोषणा की और आज वो राशि ब्याज सहित जोड़ी जाए तो करोड़ों में हो जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में मैंने खरनाल में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से भी कहा है कि वसुंधरा राजे को दर्शन करवाने से पहले पूरा हिसाब लिया जाए। वहीं, वसुंधरा राजे को यह नहीं भूलना चाहिए की तेजा भक्त किसी बहकावे में नहीं आएंगे और तेजा भक्तों का आक्रोश वो पूर्व में स्वयं नागौर की धरा पर देख चुकी हैं। सांसद बेनीवाल ने तेजा भक्तों से आह्वान करते हुए कहा कि वो किसी भी बहकावे में न आएं और निजी हितों को साधने के लिए दिखावे के नाम पर तेजाजी के दरबार में हाजरी लगाने आ रहे लोगों की चालाकियों से सावधान रहें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें