बता दें कि कोटड़ी कस्बे में चारभुजा नाथ भगवान की शादी की रस्म गुरुवार को मंदिर मंडल और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धूमधाम से हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर पांच दिन का उत्सव मनाया जाता है। आखिरी दिन सोमवार को बरात निकाली जाती है। जिसमें बरातियों के रूप में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। इस बार पुलिस ने धारा 144 के तहत सिर्फ सौ लोगों को ही मंजूरी दी थी। सोमवार को तुलसी विवाह के लिए कोटड़ी से चारभुजा नाथ की बरात भीलवाड़ा आई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग जुटे।
मौके पर तैनात पुलिस बल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विरोध में सर्राफा बाजार बंद
प्रशासन ने कम लोगों को अनुमति दी थी। ऐसे में पुलिस ने बरात को रोक दिया। जिससे बारात में शामिल लोग आक्रोशित हो गए और जबरन आगे बढ़ने लगे। मामला बढ़ता हुआ देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और लोगों को मौके से खदेड़ कर स्थिति संभाली। विरोध में स्थानीय लोगों ने सर्राफा बाजार को बंद कर दिया है। वहीं मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।