गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुजरात से बाहर रहने को मजबूर पाटीदार आंदोलन के मुखिया हार्दिक पटेल की मुश्किलें राजस्थान में भी बढ़ती दिख रही हैं। फिलहाल राजस्थान के उदयपुर में रह रहे हार्दिक पटेल पर राजस्थान पुलिस भी सख्ती करती दिख रही है। उदयपुर के आईजी और एसपी ने हार्दिक पटेल को नोटिस भेजकर कोर्ट के आदेशों की याद दिलाते हुए सीमाओं में रहने की नसीहत दे डाली है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुलिस ने हार्दिक को याद दिलाया है कि गुजरात हाईकोर्ट ने उसे उसके अस्थायी निवास से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है। हार्दिक फिलहाल पूर्व कांग्रेस विधायक पुष्कर सिंह डांगी के उदयपुर के श्रीनाथ नगर स्थित आवास पर रह रहे हैं।
असल में पुलिस का यह समन हार्दिक को तब मिला जब वह नथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर में मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे।