फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर में नाकाबंदी तोड़कर भागे इसुजु वाहन को पुलिस ने पकड़ा,  882 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद

Fri, 07 Apr 2023 11:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उदयपुर में गोगुंदा थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार रात नाकाबंदी तोड़कर भागी एक इसुजु गाड़ी से 41 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 882 किलो 12 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस के लगातार पीछा करने पर आरोपी वाहन छोड़ कर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त माल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए एएसपी रोशन पटेल, सीओ गिर्वा भूपेन्द्र के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसएसओ गोगुंदा अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम नान्देशमा तिराहे पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। देर रात नान्देशमा की ओर से तेज स्पीड से आ रही इसुजु गाड़ी पुलिस नाकाबंदी को तोड़ कर सायरा की ओर दौड़ने लगी। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया, तो ड्राइवर और उसका साथी गाड़ी को रोड पर छोड़कर घने जंगल और पहाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गए।

विज्ञापन


41 प्लास्टिक कट्टों से 882 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद
 गाड़ी की तलाशी में 41 प्लास्टिक के कट्टों से 882.12 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गाड़ी के नंबरों के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। यह भी पता किया जा रहा है कि कहीं गाड़ी चोरी की तो नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें