फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में स्मैक बेचते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 24 अपराधियों को भी किया गया गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 09:04 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान की दौसा पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी विनय कुमार उर्फ विक्की खाती के पास से पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक और 37850 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान शिक्षक कॉलोनी से विनय उर्फ विक्की खाती को गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्मैक बेचते हुए सादा वर्दी में खड़े पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार किया है।  आरोपी के पास से एक गत्ते का डिब्बा मिला। जिसमें सिल्वर कलर के फोइल पेपर और एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा रखा था। साथ ही छोटी पॉलिथीन की थैली में 16 ग्राम स्मैक मिली। जिसके बाद पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ 4 केस पहले से दर्ज  
दौसा थाना अधिकारी लाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी विनय के खिलाफ पहले से 4 केस दर्ज हैं। इसमें एक बस्सी, एक बांदीकुई और दो कोतवाली थाने में दर्ज है। कोतवाली पुलिस के द्वारा की जा रही गस्त के दौरान शक होने पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को भेजकर आरोपी को स्मैक बेचते हुए पकड़ा गया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनय कुमार उर्फ विक्की खाती पुत्र राजेंद्र कुमार शर्मा 30 साल शिक्षक कॉलोनी का रहने वाला है। इधर, पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें