हादसे में दिव्यांग की हुई मौत।
- फोटो : अमर उजाला
महाराणा माता का मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। मंदिर में आने वाले चढ़ावे से मंदिर कमेटी गांव से माता के मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर मुख्य द्वार का निर्माण करवा रही है। इसका निर्माणा कार्य चल रहा है। मुख्य द्वारा के पास ही दिव्यांग अनिल (19) पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल ने किराणा की दुकान कर रखी थी।
रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वारा पर लगी गुमटी मुख्य द्वार के सहारे बनी दुकान पर आ गिरी। अधिक वजन होने के कारण वह टीन शैड को तोड़ते हुए दुकान के अंदर बैठे अनिल कुमार पर गिरी, जिससे वह उसके नीचे दब गया। तेज धमाका की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अनिल को गुमटी के मलबे से बाहर निकाल कर सिंघाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिंघाना थानाधिकारी भजनाराम जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि दिव्यांग अनिल कुमार अवविवाहित था और तीन बहन और दो भाइयों में सबसे बड़ा था।