फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्हें शादी के बाद पता चली ये हकीकत!

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के रहने वाले वो दोनों सगे भाई काफी परेशान थे। उम्र बीत रही थी लेकिन शादी नहीं हो पा रही थी। काफी खोजबीन की, बहुत रिश्ते देखे लेकिन कहीं बात नहीं जमी।
विज्ञापन


फिर उनको एक शख्स मिला जिसने भरतपुर में लड़कियां दिखाईं और हाथों हाथ गोदभराई भी करा दी। शादी की तारीख तय हो गई, लेकिन शादी के वक्त जो लड़कियां दिखीं वो अलग थीं।

भागते हुए अरेस्ट हुईं दुल्हनें

भाईयों ने बिचौलिये से शिकायत की लेकिन उसने बहाना बना दिया। शादी के दो दिन बाद जब दुल्हनें सामान समेट कर भागने की फिराक में थीं तो उन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद तमाम राज खुले जिन्होंने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

गिरधारी लाल और गणपत नाम के भाइयों ने धोखा खाने के बाद पुलिस की मदद ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि धन्ना लाल नाम के आदमी ने उनसे मुलाकात की और उनकी शादी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ठगी का निकला पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि जब युवतियां शादी के दो दिन बाद भागने की फिराक में थीं तो गिरधारी और गणपत ने उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि धन्नालाल उनको 50-50 हजार रुपये देकर लाया था।

गिरधारी और गणपत का आरोप है कि धन्ना ने उनसे शादी कराने के लिए सात लाख 40 हजार रुपये भी ले लिये।

पुलिस ने दोनों लड़कियों और धन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद युवतियों को जेल भेज दिया गया है जबकि धन्नालाल को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें