फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: जेसीबी चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने एक महीने बाद पकड़ा, पहचान के लिए खंगाले 250 सीसीटीवी

Tue, 30 Jan 2024 07:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जेसीबी चोरी करने वाले आराोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब जाकर सफलता मिली। अभी तक जेसीबी बरामद नहीं की जा सकी है, पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर से जेसीबी चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने एक महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों चोर बालोतरा जिले के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब कहीं सफलता मिली। हालांकि, अभी तक जेसीबी बरामद नहीं की जा सकी है, पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए तीनों चोर गणेशराम (24), चेतनराम (28) और मगराज (21) 22 दिसंबर को जैसलमेर घूमने आए थे। देदानसर रोड़ पर रात को नाथुराम भाट की जेसीबी खड़ी देखी तो तीनों के मन में उसे चोरी करने का आइडिया आया। 25 दिसंबर को जेसीबी चुराने के लिए तीनों दुबारा जैसलमेर आए और करीब 1 बजे जेसीबी लेकर फरार हो गए। आरोपी इतने शातिर थे कि जेसीबी में डीजल डलवाने के लिए पंप पर नहीं जाना पड़े, इसलिए वह डीजल साथ लाए थे। 

देवीकोट पर तोड़ा जीपीएस
पुलिस ने बताया कि चोरों ने जेसीबी में लगा जीपीएस ट्रेकर देवीकोट कस्बे में तोड़ा और फिर बालोतरा चले गए। तीनों आरोपी जेसीबी चलाने का काम ही करते हैं। उन्होंने सोचा था कि जेसीबी चुराकर किसी के यहां लगा देंगे। शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि तीनों आरोपियों से जेसीबी को लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें