फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महिला को बेहोश कर किया दुष्कर्म, फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने पकड़ा, बिना डिग्री कर रहा था इलाज

Mon, 25 Jul 2022 11:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

आरोपी ने 23 जुलाई को महिला को बेहोश कर रेप की वारदात को अंजाम दिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मसरुद्दीन उर्फ मस्सर गोपालगढ़ थाना इलाके में एक निजी क्लीनिक चलता है। हाल ही में इलाज कराने गई महिला को बेहोश कर उसने  दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

  
भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को पीड़ित महिला के पति ने थाना गोपालगढ़ में एक केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया था कि पेट दर्द की शिकायत पर उसकी पत्नी कस्बे में स्थित एक निजी क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। जहां डॉक्टर मसरुद्दीन ने उसकी पत्नी को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद आरोपी ने उससे कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। 

एसपी सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई। गठित टीम ने जांच के बाद नामजद डॉक्टर मसरुद्दीन उर्फ मस्सर पुत्र हसन मोहम्मद (38) निवासी बैंगनहेड़ी जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास डॉक्टर की डिग्री भी नहीं है। वह फर्जी तरह से क्लीनिक चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें