फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Live: राजस्थान से मोदी का I.N.D.I.A पर हमला, कहा- इंडिया की चिंता होती तो विदेश जाकर निंदा करते क्या

Thu, 27 Jul 2023 01:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। उन्होंने सीकर में 9 करोड़ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के 17 हजार करोड़ रुपये जारी किए हैं। साथ ही पीएम प्रणाम योजना और किसान समृद्धि केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर सात का शिलान्यास भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:32 PM, 27-Jul-2023

आजादी का आंदोलन जब पूरी प्रखरता पर था तो महात्मा गांधी ने एक नारा दिया था, तब महात्मा गांधी ने जो नारा दिया था आज फिर से देश के कल्याण के लिए उस नारे की जरूरत है। महात्मा गांधी ने नारा दिया था- अंग्रेजों भारत छोड़ो और अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा था। जैसे गांधी जी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था, वैसे ही आज का मंत्र है- भ्रष्टाचार छोड़ो इंडिया, परिवारवाद छोड़ो इंडिया, तुष्टिकरण छोड़ो इंडिया। यह क्विट इंडिया ही देश को बचाएगा। इसी के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त कर दिया।

01:17 PM, 27-Jul-2023

पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा- कांग्रेस और उसकी जामत उन फ्रॉड कंपनियों की तर्ज पर काम कर रही है जो एक कांड कर के नाम बदल कर दूसरे नाम से नया कांड कर सके। मोदी ने 'इंडिया' गठबंधन की तुलना इस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा कहा- अगर, उन्हें इंडिया की चिंता होती तो विदेश जाकर भारत की निंदा करते क्या। अगर, इन्हें इंडिया की चिंता होती तो क्या ये सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते। अगर, इन्हें इंडिया की चिंता होती तो क्या ये गलवां में सैनिकों की शहादत पर सवाल पूछते।

01:11 PM, 27-Jul-2023

राजस्थान में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल हैं, लेकिन यहां की सरकार उनके भविष्य को बर्बाद कर रही है। यहां सत्ताधारी दल के लोगों पर ही पेपर लीक माफिया होने का आरोप लग रहा है। युवाओं को पेपर लीक माफिया से बचाने के लिए कांग्रेस को हटाना ही होगा।

विज्ञापन
01:10 PM, 27-Jul-2023

पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार पैसे भेज रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 10 साल में राजस्थान को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में 1 लाख करोड़ ही दिए गए थे। बीते 9 साल में भाजपा सरकार ने टैक्स हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 4 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। जब केंद्र में 10 साल कांग्रेस की सरकार थी तब राजस्थान को सेंट्रल ग्रांट के रूप में भी करीब 50,000 करोड़ ही दिए गए थे, हमारी सरकार ने 9 साल में सेंट्रल ग्रांट के तौर पर राजस्थान को 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं।

01:02 PM, 27-Jul-2023

मोदी ने कहा-जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है तब विकास  काम में रोड़े अटकाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने राजस्थान वासियों से वादा किया था कि हर घर नल से जल दूंगा, लेकिन राजस्थान सरकार इसे भी अटका कर रखना चाहती है।

विज्ञापन
01:01 PM, 27-Jul-2023

मोदी ने कहा कि राजस्थान को 7 मेडिकल कॉलेज और एकलव्य स्कूल भी केंद्र सरकार ने दिए हैं। केंद्र सरकार हमेशा से राजस्थान के विकास के लिए पैसे भेज रही है। 9 साल में राजस्थान को 4 लाख करोड़ रुपये भेजे हैं।

12:58 PM, 27-Jul-2023

पीएम मोदी ने कहा- शेखावाटी की धरती ऋषि भूमि है। इस धरती ने भैरोंसिंह शेखावत जैसे नेता और और देश के उपराष्ट्रपति दिया है। यहां आने पर दिव्य अनुभूति मिलती है और आपका आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद अपार जन समुदाय बता रहा है कि राजस्थान में कमल खिलने वाला है, राजस्थान मैं सत्ता का परिवर्तन होने वाला है।

12:50 PM, 27-Jul-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीकर के सांवली सर्किल पर स्थित सभा स्थल पहुंच गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पीएम मोदी का मंच पर स्वागत किया। जिसके बाद पीएम ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने  श्याम बाबा की जय कार के साथ अपने भाषण की शुरूवात की।

12:40 PM, 27-Jul-2023

पीएमओ और सीएम गहलोत के बीच चल रहे ट्विटर वॉर का पीएम मोदी ने अंत कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत पैर में चोट लगे होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। इसका मुझे खेद है। वह जल्द हों, मैं उनके उत्तम स्वस्थ की कामना और प्रार्थना कराता हूं। यहां क्लिक कर पढ़ें सीएम गहलोत और पीएमओ के बीच की ट्विटर वॉर... 
 

12:22 PM, 27-Jul-2023

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीकर के शेखावटी का यह क्षेत्र किसानों का गढ़ है। यहां का किसान पानी की कमी के बाद भी फसल पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो किसानों के साथ खड़ी है। पीएम ने कहा- भारत का विकास तभी हागा जब गांव का विकास होगा। हमारी सरकार भारत के गावों में हर वो सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है, जो शहरों में मिला करती है।
 

12:10 PM, 27-Jul-2023

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीकर में किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के 17 हजार करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। साथ ही पीएम प्रणाम योजना और किसान समृद्धि केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर सात का शिलान्यास भी किया। 

09:56 AM, 27-Jul-2023

सीकर रैली से राजस्थान के हर जिले में प्रधानमंत्री के पहुंचने की शुरुआत होगी
प्रधानमंत्री मोदी का इस चुनावी साल में नौ महीने में आठवां राजस्थान दौरा है। इसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने का शंखनाद करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं के जवाब में प्रधानमंत्री सीकर से प्रमुख योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री की प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार होंगी...

  • केंद्र सरकार ने मौजूदा गांव, ब्लॉक, उप जिला, तालुक और जिला स्तरीय उर्वरक खुदरा दुकानों को मॉडल उर्वरक खुदरा दुकानों में बदलने का निर्णय लिया है। इन्हें प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) के रूप में भी जाना जाता है।
  • प्रधानमंत्री 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र का समर्पित करेंगे
  • पीएमकेएसके कृषि संबंधी सभी इनपुट और सेवाओं के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे
  • कृषि-इनपुट (उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरण), मिट्टी और बीज के लिए परीक्षण सुविधाएं प्रदान करेंगे। किसानों में जागरुकता पैदा करेंगे, विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे और ब्लॉक, जिला स्तर के आउटलेटों पर खुदरा विक्रेताओं की नियमित क्षमता निर्माण सुनिश्चित करेंगे। यह पहल न केवल किसानों को इनपुट और सूचना तक आसान पहुंचाएगी बल्कि कृषि क्षेत्र को भी बढ़ावा देगी
  • प्रधानमंत्री यूरिया गोल्ड-सल्फर कॉटेड यूरिया लांच करेंगे, यह नीम कोटेड यूरिया की तुलना में अधिक किफायती और प्रभावी होगा
  • एससीयू भारतीय मिट्टी में सल्फर की कमी को दूर करेगा, जो एक प्रमुख सूक्ष्म पोषक तत्व है। नीम कॉटेड यूरिया की तुलना में सल्फर कॉटेड यूरिया में नाइट्रोजन उपयोग दक्षता बेहतर है
  • इसके अलावा सल्फर कोटेड यूरिया जल प्रदूषण और नमक सूचकांक में कमी सुनिश्चित करेगा। मिट्टी के संघनन से बचाएगा और फसल की गुणवत्ता और पैदावार में सुधार करेगा
  • प्रधानमंत्री सीकर में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 17000 करोड़ रुपये की 14वीं किस्त जारी करेंगे
  • प्रधानमंत्री डिजिटल वाणिज्य के ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों को शामिल किए जाने का शुभारंभ करेंगे
  • राजस्थान में स्वास्थ्य अवसंरचना के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होगा। प्रधानमंत्री पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे और सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे

09:41 AM, 27-Jul-2023

PM Modi Live: राजस्थान से मोदी का I.N.D.I.A पर हमला, कहा- इंडिया की चिंता होती तो विदेश जाकर निंदा करते क्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को राजस्थान के सीकर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी शेखावाटी की धरती से देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में एक साथ किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद जिले के सांवली सर्किल पर सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी करीब दो घंटे सीकर में रहेंगे। वे यहां सुबह करीब 11 बजे आएंगे और एक बजे उनके वापस लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

सीकर में पीएम मोदी राष्ट्र को 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र समर्पित कर यूरिया गोल्ड लांच करेंगे। पीएम राजस्थान को छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात देंगे। साथ ही 7 मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे और 5 नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें