प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम आने वाले हैं। ऐसे में पार्टी के नेताओं का कहना है कि पीएम के इस दौरे से भाजपा को अगले साल पड़ोसी राज्य गुजरात के साथ-साथ राजस्थान विधानसभा चुनावों में मदद मिलेगी। खासकर आदिवासी समुदाय को भाजपा से जोड़ने का मौका मिलेगा।
राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राज्य में आदिवासी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने दावा किया कि मोदी कुछ घोषणा कर सकते हैं। भाजपा नेताओं का मानना है कि पीएम का यह दौरा न केवल गुजरात बल्कि मध्य प्रदेश में समुदाय के बीच पार्टी की लोकप्रियता को भी बढ़ा सकता है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री के आदिवासी क्षेत्र के दौरे से पार्टी को बढ़ावा मिलेगा, जबकि उनकी पार्टी के एक सहयोगी ने दावा किया कि इसका असर गुजरात के उत्तरी हिस्सों में विधानसभा क्षेत्रों पर पड़ेगा, जहां चुनाव होने वाले हैं।
बता दें कि अगले साल के विधानसभा चुनावों में भाजपा बगीदोरा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस से छीनने की कोशिश करेगी। भाजपा का मानना है कि इस आयोजन से सीट पर उसकी चुनावी संभावनाओं में सुधार हो सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या 1 नवंबर को प्रधानमंत्री कोई घोषणा करेंगे, इसपर मेघवाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नही है। भाजपा राजस्थान अध्यक्ष पूनिया ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि इस आयोजन के लिए भाजपा न केवल राजस्थान बल्कि गुजरात से भी लोगों को जुटाने की योजना बना रही है।
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि इस आयोजन के लिए भाजपा न केवल राजस्थान बल्कि गुजरात से भी लोगों को जुटाने की योजना बना रही है। मुख्य फोकस राजस्थान और गुजरात पर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सीमा के पास रहने वाले मध्य प्रदेश के आदिवासियों के भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।