फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से निकला पाइप, भट्टी ने पकड़ी आग, कोई हताहत नहीं

Sat, 16 Dec 2023 01:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया स्थित राजकीय सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब खाना बनाते वक्त गैस भट्टी भभक गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों एवं आस-पड़ोस में मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया। तब जाकर छात्रावास में रह रही छात्राओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से निकला पाइप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजरिया स्थित राजकीय सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास में खाना बनाते समय गैस भट्टी भभक गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों एवं आस-पड़ोस में मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया। तब जाकर छात्रावास में रह रही छात्राओं ने राहत की सांस ली। छात्रावास वार्डन एवं छात्रावास में रह रही छात्राओं के मुताबिक छात्रावास की बाई खाना बना रही थी, इस दौरान चार पांच छात्राएं भी बाई के पास बैठी थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान भट्टी से गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया और भट्टी ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


समय रहते आग पर काबू
गैस भट्टी में आग लगने से छात्रावास में अफरा तफरी मच गई और छात्राएं इधर उधर भागने लगी। जिसके बाद वार्डन ने दमकल को फोन किया। वहीं छात्राओं ने छात्रावास के बाहर आकर आस पड़ोस में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से आग पर काबू समय रहते पा लिया, वरना कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें