फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में NIA की रेड, PFI और SDPI से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी, एक आरोपी के बेटे को पकड़ा

Thu, 12 Jan 2023 07:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA ) ने गुरुवार को सुबह PFI के कोटा जिला अध्यक्ष साजिद खान और एसडीपीआई से जुड़े मुबारक खान के यहां छापे मारे। मुबारक के बेटे नौशाद को पकड़कर एनआईए ले गई है।
विज्ञापन
कोटा पहुंची एनआईए की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए ने कोटा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष साजिद खान और एसडीपीआई से जुड़े मुबारक खान के घरों और ठिकानों पर गुरुवार सुबह छापेमार कार्रवाई की। पीएफआई की फंडिंग से जुड़े मामले में सुभाष नगर और विज्ञान नगर में रेड डाली गई। 

विज्ञापन


सुभाष नगर में एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ) से जुड़े मुबारक खान के यहां छापा डाला गया। जानकारी के मुताबिक मुबारक के बेटे नौशाद को एनआईए पकड़कर अपने साथ ले गई। मुबारक के कैथून इलाके में घर पर भी सर्च की कार्रवाई की गई है। मुबारक का बेटा नौशाद कोटा में सैलून चलाता है। एनआईए की टीम जांच खत्म होने के बाद मकान से एक काले रंग का बैग लेकर भी निकली है।

विज्ञापन


डाक्यूमेंट्स और रिकॉर्ड भी लेकर गई NIA
इस कार्रवाई के दौरान एनआईए को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान NIA की टीम ने मौके से डॉक्यूमेंट्स और रिकॉर्ड को जप्त किया । करीब 2 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने आसपास के एरिया को पूरी तरह सीज कर दिया था।  अचानक सुबह 5:30 बजे साजिद खान के अमन कॉलोनी स्थित मकान पर पुलिस टीम और एनआईए को देखकर आसपास के लोग आशंका से डर गए।

लोकल पुलिस को नहीं दिया कोई इनपुट
सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई दौरान एनआईए ने कोटा की लोकल पुलिस को इस बारे कोई इनपुट और जानकारी नहीं दी। जानकारी में यह भी आया है कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी  टीम को पॉपुलर  फ्रंट ऑफ इंडिया  के जिला अध्यक्ष रहे साजिद खान के घर से पीएफआई से जुड़े कुछ दस्तावेज और रिकॉर्ड मिले हैं।
विज्ञापन


जिसे टीम अपने साथ ले गई।  पिछले साल भी सितंबर 2022 में अमन कॉलोनी में एनआईए टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की थी। तब एनआईए टीम ने सुल्तानपुर में भी छापेमारी की थी। जहां से भारी मात्रा में दस्तावेज और रिकॉर्ड को जब्त किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें