राजस्थान में मुख्यमंत्री कार्यालय में भाषण के दौरान पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली की जुबान ऐसी फिसली की वह राजस्थान को पाकिस्तान बोल गए। हालांकि ध्यान आते ही उन्होंने अपनी गलती को सुधार लिया।
वीरप्पा मोइली से भूल बाड़मेर में रिफाइनरी पर एचपीसीएल और राजस्थान सरकार के बीच हुए एमओयू के मौके पर वीरवीर को हुई। असल में मोइली यह कहना चाहते थे की राजस्थान जल्द ही कुछ मामलों में पूरे देश में नंबर वन बनने वाला है। लेकिन वह राजस्थान की जगह पाकिस्तान बोल गए।
पाकिस्तान शब्द बोलते ही वीरप्पा मोइली को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने स्थिति को संभालते हुए राजस्थान शब्द का इस्तेमाल किया।
साथ ही इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली से उनकी दोस्ती 32 साल पुरानी है जब वे केन्द्र सरकार में उपमंत्री थे। उन्होंने कहा कि 32 साल की इस दोस्ती ने अपना रंग दिखाया और राजस्थान को रिफाइनरी मिल गई।