फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: एनएच 11बी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत, साथी गंभीर, दावत का भोजन बनाकर लौटते समय हुआ हादसा

Sun, 23 Apr 2023 12:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर के बाड़ी शहर में एक शादी समारोह ने दावत का खान बनाकर लौट रहे हलवाई ओंकार और उसके साथी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ओंकार की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल की हालत नाजुक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के एनएच 11बी पर शनिवार की रात को दावत का खाना बनाकर बाइक से लौट रहे हलवाई एवं उसके साथी को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय ओंकार पुत्र खूब सिंह निवासी बाह आगरा शादी एवं पार्टियों में हलवाई का काम करता है। शनिवार शाम को बाड़ी शहर में किसी शादी समारोह ने दावत का भोजन बनाने गया था। शादी समारोह से काम कर हलवाई ओंकार अपने सहयोगी रामप्रसाद पुत्र जगदीश बघेल के साथ बाइक से लौट रहा था। इस दौरान जब वो एनएच 11b पर खानपुर गांव के पास पहुंचे तो उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर हलवाई ओंकार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रामप्रसाद का जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी हीरा लाल मीणा ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। दुर्घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घायल की हालत नाजुक
दुर्घटना में घायल रामप्रसाद की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। सिर एवं हाथ पैरों में गंभीर चोट होने से इमरजेंसी में सघन उपचार किया जा रहा है। उधर, घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जिला अस्पताल पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों की हालत गमगीन अवस्था में देखी गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें