फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झुंझुनूं के पिलानी में दुकान पर चोरी करने वाली महिला को लोगों ने पकड़ा, अन्य महिलाएं फरार

Sat, 10 Jun 2023 06:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

झुंझुनूं में दुकान से चोरी करने वाली महिला गिरोह की एक सदस्य को लोगों ने पकड़कर पुलिस से हवाले कर दिया।उनकी साथी महिलाएं मौके से फरार होने में कामयाब हो गईं। पुलिस आरोपी महिला से उनके बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
लोगों ने चोरी करने वाली महिला को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले के पिलानी मुख्य बाजार में दिन-दहाड़े दुकान से चोरी करने वाली महिलाओं के गैंग की एक सदस्य को दुकानदार की सजगता से व्यापारियों ने पकड़ लिया। गिरोह की बाकी चोर महिलाएं मौके से फरार हो गईं।
विज्ञापन


झुंझुनूं के पिलानी कस्बे कस्बे के मुख्य बाजार में शरद कुमार बगड़िया की बर्तनों की दुकान है। शनिवार दोपहर बाद 4-5 महिलाएं बर्तन खरीदने के लिए दुकान पर आई और कुछ देर बाद दुकान से एक-एक कर निकल गई। महिलाओं के जाने के कुछ ही देर बाद व्यवसाई शरद कुमार ने जब अपनी दुकान का सामान संभाला तो दो दर्जन से ज्यादा थालियां और अन्य बर्तन गायब मिले।

मामला समझ में आते ही व्यवसायी शरद कुमार महिलाओं के पीछे दौड़े। कुछ दूर जाने पर चोर महिलाओं का गिरोह हरियाणा नंबर की एक गाड़ी में बैठता नजर आया, जिस पर व्यवसाई शरद कुमार ने शोर मचा दिया। आसपास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला को पकड़ लिया, जबकि गिरोह की बाकी महिलाएं गाड़ी में बैठ कर फरार होने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन


आरोपी महिला को थाने ले गई पुलिस
सूचना पर पिलानी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद चोरी की आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पीड़ित बर्तन व्यवसाई शरद कुमार भी थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस महिला से गिरोह की अन्य महिलाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। थाना अधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने कहा कि जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें