फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide in Sawai Madhopur: सरकारी अस्पताल में मरीज ने लगाई फांसी, पांच दिनों से था भर्ती

Sun, 20 Mar 2022 04:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में मरीज ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मरीज को लीवर की बीमारी थी।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर में मरीज ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने अस्पताल परिसर में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल के कर्मचारियों ने पेड़ से शव लटका देख अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

 

पुलिस के अनुसार मृतक पुराने शहर का मनिहारी मोहल्ला निवासी मनोज साहू है। मनोज साहू लिवर की बीमारी से पीड़ित था। वह पिछले पांच दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती था। बताया जा रहा है कि मनोज साहू बीमारी के कारण मानसिक रूप से अवसाद में चल रहा था। उसके परिजन खाना लेने घर गए हुए थे, तभी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें