फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था अनैतिक कार्य, थाईलैंड की तीन युवतियों समेत नौ गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 07:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने थाईलैंड की तीन युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बारे में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सुमेरपुर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर वहां से थाईलैंड की तीन युवतियों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद शहर में संचालित अन्य स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया और कई संचालक भूमिगत हो गए हैं।

विज्ञापन


सीओ सिटी उषा यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुमेरपुर रोड स्थित एक थाई स्पा में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कोतवाल अनिल विश्नोई के साथ दबिश दी, जहां छह युवक और थाईलैंड की तीन युवतियां संदिग्ध स्थिति में मिलीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यहां स्पा की आड़ में देह व्यापार संचालित हो रहा था।

तीनों थाई युवतियों को सखी सेंटर में रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे पाली कैसे पहुंचीं और उनके पीछे कौन लोग हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।
विज्ञापन


पाली में लंबे समय से स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोग पहले भी इन सेंटरों पर कार्रवाई की मांग कर चुके थे। इस कार्रवाई के बाद अन्य स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर है और भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें