फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: परिवहन निरीक्षक पर ट्रक चालकों ने सरिए से किया हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 06:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

रिवहन निरीक्षण दिनेश टॉक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली जिले में परिवहन निरीक्षक पर गुरुवार देर रात ट्रक चालकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर ट्रक चालक फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने एक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, घटना को लेकर परिवहन निरीक्षक की ओर से केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात पाली के रायपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाज पर ओवरलोड वाहनों को रुकवाने के कारण ट्रक चालक नाराज हो गए। उन्होंने लोहे की रॉड और सरिया से परिवहन निरीक्षक दिनेश टॉक पर हमला कर दिया। ट्रक चालकों ने दिनेश के साथ गाली-गलौज की और अवैध रूप से रुपए मांगने का भी आरोप लगाया। 

इस दौरान ट्रक चालकों ने सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना पर रायपुर थाना प्रभारी जेठाराम जयपाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तो ट्रक चालक भाग गए। मामले में पुलिस ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है। परिवहन निरीक्षण दिनेश टॉक की और से थाने में केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें