पाली जिले के सोजत क्षेत्र के रामसनी सादवान गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चे का नाम आरिफ बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव से दूर तालाब के पास बच्चे का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार, मासूम के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे और धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था। घटनास्थल की भयावह स्थिति देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सोजत सीओ रतनाराम देवासी और शिवपुरा थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।