फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली: बेकाबू होकर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 6 यात्री घायल, मौके से फरार हुआ चालक

Fri, 04 Sep 2026 07:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

सांडेराव के पास सवारियों से भरी निजी बस के पलटने से छह यात्री घायल हो गए। बस खेतलाजी से जालौर जा रही थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
बेकाबू होकर पलटी निजी यात्री बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में शुक्रवार को सवारियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह यात्री चोटिल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सांडेराव और तखतगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। यात्रियों का कहना है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब राजस्थान के पाली जिले के खेतलाजी से जालौर जा रही निजी बस शुक्रवार को सांडेराव से सवारियां लेकर दुजाना और तखतगढ़ की ओर आगे बढ़ रही थी। इसी बीच अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर लहराते हुए पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने चोटिल यात्रियों को सांडेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तखतगढ़ के अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से पूरी तरह बाहर बताई गई है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में भारी बारिश का दौर, 24 जिलों में अलर्ट; झालावाड़ में 282 MM बारिश, बांधों के गेट खोले
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में घायल होने वाले यात्रियों में कमला देवी (50), जैतून (45), रवीना (25), प्राची (45), दिगंबर सिंह (18) और चंदा कंवर (40) शामिल हैं। सभी को सांडेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तखतगढ़ में उपचार दिया गया। घटना के तुरंत बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। सांडेराव थाने के एसएचओ श्यामसिंह चारण ने बताया कि बस ड्राइवर मौके से भाग निकला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें