फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: गिरादड़ा तालाब में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 14 Apr 2024 09:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

बीती रात जिले के गिरादड़ा गांव के तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक तालाब में कैसे गिरा इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम ने युवक के शव को बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सदर थाना क्षेत्र में स्थित गिरादड़ा गांव में बीती रात तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर सदर थाने से एसआई शिवनारायण समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से निकालने की कार्रवाई की।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात गिरादड़ा निवासी जगदीश पुत्र मिश्रीलाल बावरी तालाब में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को तालाब से निकालने के लिए स्थानीय तैराकों को मौके पर बुलाया। ये दोनों जब शव खोजने में नाकाम रहे तब पुलिस ने पाली से रेस्क्यू टीम सिविल डिफेंस के सदस्यों को शव निकालने के लिए बुलाया।

इस टीम के सदस्यों ने तालाब में डूबे युवक की तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि में युवक के शव को बाहर निकालने के पश्चात जिला मुख्यालय स्थित बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें