फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 27 Dec 2024 09:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली जिले में खुले नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। शुक्रवार शाम हुए इस हादसे के बाद युवक को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हुआ है। जहां एक युवक की खुले नाले में डूबने से मौत हो गई। यह घटना नया बस स्टैंड के पास हुई। युवक की उम्र लगभग 30-32 साल थी, जिसके शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
कोतवाली पुलिस के अनुसार, युवक संभवतया नशे की हालत में रात को नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। आज शाम पुलिस को बस स्टैंड के निकट केशर होटल के सामने स्थित एक खुले नाले में युवक के डूबने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नागरिकों की मदद से नाले से बाहर निकालकर बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
यह घटना शहर में खुले पड़े नालों के खतरे को उजागर करती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में खुले नाले में गिरकर दो तीन मौतें हो चुकी हैं और तो और कुछ दिन पहले खुले नाले में पूर्व सभापति कुसुम सोनी गिरकर घायल हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें