फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: जन्म देते ही मां ने नवजात बच्ची को छोड़ा लावारिस, महिलाओं की सतर्कता से बची जान

Wed, 12 Jul 2023 09:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

राजस्थान के पाली जिले में एक मां ने जन्म के कुछ घंटे बाद ही अपने नवजात बच्ची को लावारिस स्थिति में मरने के लिए छोड़ दिया। गनीमत यह रही कि इस नवजात को एक महिला ने देख लिया, अन्यथा यह मासूम श्वानों का शिकार बनकर मौत की आगोश में समा जाती।
विज्ञापन
महिलाओं की सतर्कता से बची जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली-जोधपुर रोड पर स्थित साईं बाबा मंदिर के निकट बुधवार दोपहर कोई मां अपनी नवजात बालिका को लावारिस छोड़कर चली गई। यहां सरकारी कर्मचारियों के लिए बने हुए क्वाटर्स के पीछे छोड़ गई। इस नवजात के रोने की आवाज जब यहां रहने वाली मुन्नी फुलवारी को सुनाई दी तो वह किसी अनहोनी की आशंका के चलते अपनी परिचित दीपिका राजपुरोहित को साथ लेकर फ्लैट से नीचे गई। वहां जाकर देखने पर पता चला कि प्रसव के बाद किसी प्रसूता ने इस नवजात बालिका को मरने के लिए छोड़ दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद इन दोनों ने बालिका को अपने घर से कपड़ा लाकर साफ किया। इस दौरान वहां भीड़ भी इकट्ठी हो गई और इनमें से किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने नवजात को पहुंचाया अस्पताल...
इस सूचना पर औद्योगिक थाने से हेड कांस्टेबल जोगेन्द्र मौके पर पहुंचे और नवजात को  बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती तुरन्त भर्ती कर उसका उपचार प्रारंभ किया गया। बांगड़ अस्पताल में नवजात को ले जाने पर वहां नियुक्त डॉक्टर रणजीत राजू, अमित शर्मा की देखरेख नर्सिंग स्टॉफ भावना सेजू, आकाश जोशी, राजेश भाटी, प्रकाश चौहान ने मासूम का उपचार शुरू किया, जिसके चलते अब नवजात खतरे से बाहर है।

जान भी जा सकती थी नवजात की...
नवजात को लावारिस छोड़ने के तुरन्त बाद यदि उस पर किसी की नजर नहीं पड़ती तो यहां घूम रहे श्वान उसे अपना भोजन भी बना सकते थे। गनीमत यह रही कि उसकी आवाज सुनकर फ्लैट में रहने वाली महिलाएं समय रहते वहां पहुंच गई और उसे वहां से हटा लिया, और तो और बालिका को समय पर मेडिकल एड भी मिल गई, अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


घर पर ही हुआ है जन्म...
नवजात का उपचार कर रहे चिकित्सकों के अनुसार अब वह स्वस्थ है। डॉ आरके विश्नोई के अनुसार, उसका वजन दो किलो 200 ग्राम है, जिसके शरीर पर किसी अस्पताल का टैग लगा हुआ नहीं होने से लगता है कि प्रसूता ने बच्ची को अपने घर जन्म घर पर ही जन्म दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें