फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक से जा भिड़ी; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, चार गंभीर

Sat, 09 Mar 2024 09:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

Pali Accident News: पाली में खरीदारी कर वापस लौट रहे एक परिवार की कार अचानक टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार और मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली में राष्ट्रीय राजमार्ग सांडेराव सुमेरपुर के बीच नेतरा पुलिया के पास शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर उछलकर डिवाइडर से टकराते हुए पलटकर ट्रक से टकरा गई थी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कार पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के कोसेलाव, पावा और गुड़िया इंद्रपुरा निवासी चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर सुमेरपुर के भूपेंद्र सिंह शेखावत और थाना अधिकारी भारतसिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। साथ ही जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद सुमेरपुर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को राजकीय अस्पताल सुमेरपुर पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुमेरपुर से खरीदी कर कोसेलाव जा रहे थे। उसी दौरान नेतरा के पास हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कंचन पुत्री प्रभु राम रांगी निवासी कोसेलाव, मोहन पुत्र नारायण लाल रांगी निवासी गुड़िया इंद्रपुरा, पावा निवासी महेंद्र कुमार, अरुणा पुत्री प्रभु राम निवासी कोसेलाव की मौत हो गई। जबकि प्रकाश पुत्र प्रभु राम निवासी कोसेलाव, प्रतिज्ञा पुत्री प्रभु राम रांगी, हितेश पुत्र मांगीलाल और एक महिला को गंभीर घायल होने पर राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें