फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News : नहर में मिले विवाहिता के शव की परिजनों ने की शिनाख्त, 7 दिसंबर को बिना बताए घर से निकली थी महिला

Wed, 11 Dec 2024 10:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

गोगरा नहर में एक विवाहिता का शव मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। महिला के परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र में गोगरा नहर से एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की शिनाख्त कर ली गई है, अब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


तखतगढ़ थाना पुलिस के अनुसार राजपुरा के निकट गोगरा नहर में आज पुलिस को किसी महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मृतका की शिनाख्त सिरोही जिले के बड़गांव (शिवगंज) निवासी मनीषा पत्नी गणेशराम के रूप में होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई जिस पर उन्होंने मृतका की शिनाख्त की और बताया कि मृतका 7 दिसंबर को बिना बताए घर से निकल गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट शिवगंज थाने में दर्ज करवाई गई थी। संभवत: नहर में गिरने से विवाहिता की मौत हुई है, परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें