फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News : राज्यमंत्री की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने मुंडारा पहुंचे सीएम, प्रदेशाध्यक्ष भी आज आएंगे

Wed, 18 Dec 2024 03:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री आज सवेरे मुंडारा पहुंचे। कैबिनेट मंत्री जोराराम और बाली विधायक भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह पाली जिले में स्थित मुंडारा दौरे पहुंचे। सुबह 11.51 बजे शर्मा हेलीकॉप्टर से मुंडारा पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री जोराराम और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने उनकी आगवानी की। हैलीपेड से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुंडारा गांव में पहुंचे, जहां राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के घर पहुंचकर उन्होंने उनकी मां के निधन पर शोक जताया। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

विज्ञापन


इस दौरान मुंडारा हैलीपेड पर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा, पाली कलक्टर एलएन मंत्री, एसपी चूनाराम जाट, एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, देसूरी एसडीएम विवेक व्यास, पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव, जिला प्रमुख सिरोही अर्जुन पुरोहित, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई, उप जिला प्रमुख जगदीश चौधरी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन


आज ही दोपहर में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भी दिल्ली से मुंडारा आने का कार्यक्रम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें