फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: बहन को बस में बैठाने बाइक पर जा रहा था युवक, तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से चपेट में लिया, दो की मौत

Fri, 19 Apr 2024 05:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

बहन को ससुराल के लिए बस तक छोड़ने जा रहे बाइक चालक समेत दो युवकों की सामने से आ रही पिकअप से टकराकर मौत हो गई। विवाहिता बहन का बांगड़ अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली में आज दोपहर एक पिकअप ने बहन को बस में बैठाने जा रहे बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका बांगड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


यह हादसा आज दोपहर उस वक्त हुआ जब  उंमकली गांव निवासी पंकज पुत्र महेंद्र अपनी बहन डिंपल को ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से अपने दोस्त कैलाश के साथ पाली आ रहा था ताकि बहन को बस में बैठाकर वापस लौट सके। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने बाइक को भावरी के निकट अपनी चपेट में ले लिया। 

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों को पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां  चिकित्सकों ने जांच के बाद कैलाश और पंकज को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल डिंपल का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर जैतपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें