फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: पाली नेशनल हाईवे हादसे में एक महिला की मौत, आगे चल रही कार से टकराई तेज रफ्तार कार, 7 लोग घायल

Sat, 01 Jun 2024 08:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घायलों में दो की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले में नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक कार अपने आगे चल रही कार से टकराकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


पाली में शनिवार दोपहर एक कार अपने आगे चल रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि आगे चल रही कार में कोई चोटिल नहीं हुआ।

सदर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना
ये हादसा शनिवार दोपहर पाली के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खेतावास के निकट उस वक्त हुआ जब गुजरात का एक परिवार लग्जरी कार से अजमेर ख़्वाजा साहब के दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान खेतावास के निकट यह कार अपने कार आगे चल रही एक कार से पीछे से टकरा गई और असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन


घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हाईवे पर हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस साथ मौके पर पहुंची और घायलों को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर स्थिति में जोधपुर रेफर
सदर थाना पुलिस के आसार इस दुर्घटना में गुजरात के हिना पार्क भूज निवासी 45 साल की जोहरा पत्नी मसूद खान खत्री की मौत हो गई, जबकि  मृतका के पति 48 वर्षीय पति मसूद खान पुत्र अनवर अली, मृतका का बेटा उवेश (16), जैद (15), अफजल (13), फैजद (13) घायल हो गए। वहीं घायल जैद और फैजल की स्थिति गंभीर होने के कारण बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा  वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें