फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali: नवरात्रि के उपवास के बाद खीर खाने पर फूड पॉइजनिंग से छह लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Apr 2024 04:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

Pali News: पाली में नवरात्रि के उपवास के बाद खीर खाने पर हुई फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। इसके उन्हें इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती फूड पॉइजनिंग के शिकार लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली जिले के चाटेलाव गांव निवासी केसाराम बावरी के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को नवरात्रि के उपवास के चलते खीर खाई थी। उसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को उल्टियां और चक्कर आने की शिकायत होने पर मंगलवार देर शाम को पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां उनकी स्थिति ज्यादा खराब होने पर इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन

 
इन्हें हुई फूड पॉइजनिंग
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, चाटेलाव गांव निवासी 55 साल का केसाराम पुत्र तेजाराम बावरी, उनकी 50 वर्षीय पत्नी कन्यादेवी, 18 साल की बेटी केलम, एक साल की पोती अर्पिता, 27 साल का बेटा भूराराम और 25 साल की नेतल पत्नी सरदारराम की तबीयत खराब होने पर उन्हें बांगड़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें