फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali: नाले में गिरीं पूर्व सभापति, बचाने के लिए कूदे पति, सड़क पर लड़ रहे सांडों के कारण बिगड़ा बाइक का बैलेंस

Thu, 06 Jun 2024 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली में चार जून को नगर परिषद की पूर्व सभापति कुसुम सोनी नाले में गिर गईं। इस घटना के बाद से भाजपा नेता लगातार नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
नाले में गिरीं पूर्व सभापति और उनके पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन मंगलवार को पाली नगर परिषद की पूर्व सभापति कुसुम सोनी एवं उनके पति के नाले में गिरने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद गुरुवार को भाजपा नेताओं ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन कर रास्ता जाम करने के साथ ही कमिश्नर एवं आयुक्त का घेराव भी किया और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


इसके बाद नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू होने पर जाम को खोला गया। इस दौरान पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। वहीं, नगर परिषद आयुक्त ने शुक्रवार से खुले नाले ढकवाने का अभियान शुरू करने का आश्वासन दिया है।

ये रहे मौजूद
इस दौरान उपसभापति ललित प्रतिमानी, पूर्व सभापति कुसुम सोनी, उनके पति रमेश सोनी, क्षेत्रीय पार्षद अकरम खिलेरी, पार्षद राधेश्याम चौहान, नरेश मेहता, विकास बुबकिया, लुणसिंह राजपुरोहित, जय जयवानी, ओमप्रकाश स्वामी, रमेश परिहार, मुकेश नाहर, रणजीत सिंह राजपुरोहित, निर्मल बालिया, मोहनलाल चारण, बहादुर सिंह राठौड़, अमजद अली रंगरेज, जिशान अली रंगरेज, घनश्याम बोराणा, रमेश बोराणा, जशोदा जागरवाल, नीतू अमरवानी, हुकमीदेवी मंडोरा, ममता बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है कि मंगलवार को नगर परिषद की पूर्व सभापति कुसुम सोनी एवं उनके पति रमेश सोनी बुधवार को खुले नाले में गिर गई थीं, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने बाहर निकाला था। पूर्व सभापति कुसुम सोनी एवं उनके पति बाइक से बाजार से घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पुराना बस स्टैंड के निकट डागा गली के सामने आपस में लड़ रहे मवेशियों से बचने के चक्कर में खुले नाले में गिर गए। यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि नाले की सुरक्षा दीवार भी नहीं बनी हुई थी। 

गनीमत यह रही कि सोनी दंपती को इस दौरान कोई गंभीर चोट नहीं आई और उन्हें समय रहते नाले से बाहर निकाल लिया गया। अब देखना यह है कि आगे से फिर से इस प्रकार की कोई घटना नहीं हो। इसके लिए परिषद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें