फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर लिटफेस्टः नौकरशाही बाधाओं में फंसे पाक छात्र

Mon, 28 Jan 2013 12:41 PM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ सीखने के इरादे से आए पाकिस्तानी छात्रों ने सोचा भी नहीं था कि जयपुर साहित्य महोत्सव में पहुंचना उनके लिए टेढ़ी खीर साबित होगी। पाकिस्तान से सड़क के रास्ते जयपुर पहुंचे तीन छात्रों और दो टीचरों का यह समूह नौकरशाही बाधाओं में इस कदर उलझा कि उन्हें वापस दिल्ली तक की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन


महोत्सव शुरू होने के दो दिन बाद रविवार को कहीं जाकर वह अपनी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि जयपुर पहुंचने के बाद हमें कहा गया कि दिल्ली के विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) में जाकर पंजीकरण कराएं।

उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को वाघा बॉर्डर के रास्ते वह अटारी पहुंचे, वहां पहुंचकर पता चला कि अमृतसर से जयपुर जाने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई है। इसके बाद वह सड़क के रास्ते दिल्ली होते हुए जयपुर पहुंचे। फोरमैन क्रिस्टियन कॉलेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष याकूब खान बंगश ने कहा कि हम 25 जनवरी को सुबह आठ बजे जयपुर पहुंचे और सीधे एफआरओ पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली वापस जाकर पंजीकरण कराने को कह दिया। दिल्ली में सीनियर पुलिस अधिकारी एएस चीमा ने उन्हें बताया कि इसके लिए उन्हें यहां आने की जरूरत नहीं थी और जयपुर कार्यालय में भी इसका पंजीकरण हो सकता था।

बंगश ने बताया कि इसके बाद हमने चीमा के निर्देश पर अपनी शिकायत दर्ज की। हालांकि एफआरओ अधिकारी प्रद्युमन शर्मा का कहना है कि नियमों के मुताबिक विदेशी नागरिक को दस्तावेज में दर्ज अपने पहले गंतव्य स्थान में पंजीकरण कराना होता है। शायद इसी वजह से उन्हें दिल्ली भेजा गया होगा। इतनी जद्दोजेहद के बाद पाक ग्रुप रविवार को महोत्सव में हिस्सा ले सका।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें