फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Road Accident: दो ट्रेलरों की भिड़ंत से लगी आग, एक चालक जिंदा जला, दो झुलसे

Tue, 19 Jul 2022 11:03 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

हादसे में झुलसे दो लोगों को बाड़मेर रेफर किया गया है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची, जिन्होंने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बाड़मेर में दो ट्रेलरों में भिड़ंत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के आरजेटी थाना क्षेत्र के मेगा हाइवे जालीखेड़ा गांव में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। भिड़ंत के बाद दो ट्रेलरों में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। वहीं दो लोग झुलस गए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेगा हाईवे पर जाली खेड़ा गांव के बस स्टैंड के पास आमने-सामने आ रहे दो ट्रेलर के बीच भिड़ंत हुई। जिसके बाद दोनों ट्रेलरों में आग लग गई। दो लोगों को बाहर निकालकर गुड़ामालानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं हादसे के बाद से मेगा हाइवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।


थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मारे गए ट्रेलर ड्राइवर की शिनाख्त कर ली गई है। उसका नाम रामाराम (32) है, जो शोभाला जेतमाल के पूनमाराम का बेटा था। इस हादसे में झुलसे राजेंद्र (38) और सोनू (33) हरियाणा के रहने वाले हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बाड़मेर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें