फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर घायल, आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा

Tue, 19 Sep 2023 07:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

मनियां थाने के सामने दोनों बाइक सवार रुके हुए थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में सोमवार देर शाम मनियां थाने के सामने दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में चाची और उसके भतीजे सहित दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे को लेकर घायलों के साथ पहुंचे परिजनों ने बताया कि टांडा निवासी टेकचंद (30) पुत्र नेनूराम अपनी चाची लीलावती (50) को बाइक से टांडा गांव से धौलपुर ले जा रहा था। मनियां थाने के सामने दोनों बाइक सवार अचानक रुक गए इसी दौरान धौलपुर की ओर से आते दूसरे बाइक सवार सोनू (26) पुत्र रशीद निवासी आगरा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में चाचा और उसके भतीजे सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक टेकचंद को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक टेकचंद को इलाज के लिए आगरा ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं हादसे में घायल महिला और दूसरे बाइक सवार का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें