बिड़ला को संघ की पसंद माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री शाह से भी उनके सीधे संबंध हैं। गुजरात व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव तथा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के भी नजदीकी माने जाते हैं। शाह से रिश्ते उस वक्त मजबूत हुए जब यूपीए सरकार में शाह को गुजरात से बदर किया गया था।
राजस्थान के लिए संदेश
बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया जाना राजस्थान की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है। इस फैसले से राजे के विरोधी खेमे को मजबूत किया गया है। बिड़ला वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकारों के समय दो बार विधायक थे, लेकिन राजे से रिश्तों में खटास के कारण उन्हें कभी मंत्री नहीं बनाया गया था।