फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टोंक में नए साल की पूर्व संध्या पर अश्लील डांस, नगरपालिका के आयोजन पर उठे सवाल

Sun, 01 Jan 2023 12:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

नगरपालिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील डांस करवाया। इस कार्यक्रम में महिला नगरपालिका अध्यक्ष भी मौजूद रही। कस्बे के लोगों में कार्यक्रम को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन
टोंक के मालपुरा में अश्लील डांस - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील डांस करवाने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका ने करवाया था। जिसमें महिला डांसरों से अश्लील डांस करवाया गया।

विज्ञापन

मालपुरा खेल मैदान पर शनिवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका ने महिला डांसरों से डांस करवाया। इस कार्यक्रम में सैंकड़ो लोग मौजूद रहे। डांस के दौरान लोगों ने जोर-जोर से सिटी बजाए और हल्ला करने लग गए। 


हल्ला देखकर पुलिस प्रशासन को युवाओं को संभालना पड़ा और मंच से दूर धकेलना शुरू किया। इस दौरान पुलिस के एक आला अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए पालिका प्रशासन को आड़े हाथ लिया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम क्या दिखा रहे हो ? यहां कितने युवा इकट्ठे हुए और कई छोटे छोटे बच्चे भी मौजूद है। कार्यक्रम के दौरान महिला पालिकाध्यक्ष भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन

पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अश्लीलता होना क्या सही है। लोगों ने कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जाहिर की ओर कस्बे में इस कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें