स्टाफ सलेक्शन कमीशन के भेजे गए एक प्रवेश पत्र के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा देंगे।
दौसा के रामबास गांव निवासी लल्लूराम मीणा के पास जूनियर इंजीनियर की परीक्षा के लिए एक प्रवेश-पत्र आया है। इसमें नाम और पता तो लल्लूराम का ही है, लेकिन फोटो बराक ओबामा का लगा हुआ है।
उस पर यह प्रवेश पत्र लल्लूराम के पास तब आया है जब उन्होंने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया था। इस पद के लिए विज्ञान संकाय होना जरूरी है लेकिन लल्लूराम ने कला संकाय से पढ़ाई की है।
लल्लूराम की उम्र करीब 40 वर्ष है। ओवरएज होने के कारण उन्होंने नौकरी के लिए वर्षो से आवेदन नहीं किया है। वे गांव में निजी स्कूल चलाते हैं।
एसएससी नॉदर्न रीजन, नई दिल्ली द्वारा यह प्रवेश-पत्र जूनियर इंजीनियर (सिविल) मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी, सर्वे विंग एंड कांट्रेक्ट एक्जामिनेशन 2013 के लिए भेजा गया है।
इस संबंध में किसी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया है।