फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो बंकरियां बनाएंगी बीपीएल से एपीएल!

Tue, 20 Jan 2015 11:21 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लुपिन ने नदबई पंचायत समिति क्षेत्र के 87 बीपीएल परिवारों को अनुदान पर बकरियां उपलब्ध कराई हैं। संस्था ने इसके लिए 69 हजार 600 रुपये की अनुदान राशि मुहैया कराई।
विज्ञापन


पशुपालन कार्यक्रम प्रभारी जे.पी. सिंह ने बताया कि संस्था ने नदबई पंचायत समिति क्षेत्र के गांव मई, गिरधरपुर, जहांगीरपुर, पहरसर, अखैगढ़, कटारा, न्यौठा, रैना, नगला डिप्टी और नगला भोगला के 87 बीपीएल परिवारों को अनुदान पर बकरियां दिलाई हैं ताकि वे बकरीपालन के जरिए अपनी आय बढ़ा सकें और अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकें।

इन बकरी पालकों को संस्था की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में एक दिवसीय बकरीपालन का प्रशिक्षण दिया।मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक डा. स्वाति संवत्सर, पशुपालन कार्यक्रम प्रभारी जे.पी. सिंह ने बकरीपालन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें