फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नवजात को झाड़ियों में फेंका, कांटे और पत्थर पर सिर लगने से लहूलुहान हो गया मासूम

Fri, 02 Dec 2022 09:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली के बाली में एक नवजात मंदिर के पीछे झाड़ियों में मिला। ग्रामीणों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले के बाली में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सादड़ी थाना इलाके के मुंडारा चारभुजा मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक नवजात मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

थाना इलाके के मुंडारा में चारभुजा मंदिर के पास गुरुवार शाम को एक नवजात शिशु के रोने की आवाज आ रही थी। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो पत्थरों के बीच एक नवजात पड़ा हुआ था। सूचना पर सूचना लाटाडा चौकी में तैनात कांस्टेबल प्रदीप गोदारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने नवजात को सादडी सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया।


पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों ने नवजात को पत्थर पर फेंक दिया। जिससे शिशु के सिर में चोट लग गई। अस्पताल लाने पर के बाद नवजात शिशु के सिर में टांका भी लगाना पड़ा। मासूम के शरीर में कांटे भी लगे हुए थे। बच्चा अभी खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें