फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीगंगानगर में दोबारा होगी नीट परीक्षा, आर्मी स्कूल सेंटर पर बांटा गया था गलत पेपर

Thu, 21 Jul 2022 08:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय में 17 जुलाई को नीट परीक्षा के गलत पेपर बांटे गए थे। नीट छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस परीक्षा को दोबारा आयोजित किए जाने के लिए केंद्र सरकार ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन
मनसुख मंडाविया और सांसद निहालचंद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानागर के आर्मी पब्लिक स्कूल में 17 जुलाई, 2022 को आयोजित नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था। अब परीक्षा दोबारा होगी। मामले को लेकर श्रीगंगानगर लोकसभा सांसद निहालचन्द बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से मिले। जिसके बाद मांडविया ने परीक्षा को दोबारा करवाने की सहमति दे दी है।

विज्ञापन

सांसद निहालचंद ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि दिनांक 17 जुलाई, 2022 को श्रीगंगानगर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित नीट यूजी परीक्षा में कुल 936 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 238 विद्यार्थी हिंदी माध्यम और बाकी 698 विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम के थे। सभी परीक्षार्थियों के परीक्षा भवन में जाने के बाद सभी बच्चों को प्रश्न पत्र दिए गए। जिनको सभी बच्चों ने लगभग दो बजे खोला तो इसमें हिंदी माध्यम के बच्चों के पास भी अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पत्र दिए गए थे। जिसके चलते हिंदी माध्यम के परीक्षार्थी अपनी परीक्षा नहीं दे पाए। 


इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही इस विषय में आगामी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को हुई परीक्षा के बाद परीक्षार्थीयों के अभिभावकों ने परीक्षा कॉर्डिनेटर निफिया सूदन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी लापरवाही से परीक्षा हॉल में गलत पेपर वितरण हुए। वहीं, परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया था कि परीक्षा कॉर्डिनेटर निफिया सूदन ने केंद्र के भीतर परीक्षा में बैठे परीक्षार्थियों को धमकी देते हुए कहा था कि हम जैसे करेंगे वैसे ही होगा। कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें