नीम का थाना के पाटन पुलिस थाने की जीप पर पाटन के रामपुरा घाटी में डंपर गिरने से जीप में सवार तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। कल देर शाम तीनों पुलिसकर्मियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हादसे में पाटन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शीशराम, कांस्टेबल भंवरलाल और कांस्टेबल महिपाल की मौत हो गई थी। आईजी सत्येंद्र सिंह ने रामपुरा घाटी पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और घटना की जानकारी ली। इसके बाद आईजी ने पुलिसकर्मियों के शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों से बात करते हुए आईजी ने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके पूरे प्रयास किए जाएंगे, साथ ही पूरी घटना की जांच करवाई जाएगी।