उन्होंने कहा, राजस्थान को दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक पर देखकर सरकार को शर्म नहीं आती, पर हम असली राजस्थानियों को क्षोभ होता है। वो नकली राजस्थानी ही होगा, जिसका दिल बहन-बेटियों के मान पर हमले देख प्रतिकार को चीखता नहीं होगा
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आंकड़ों में राजस्थान एक बार फिर दुष्कर्म के मामले में देश भर में नबंर वन रहा। इस शर्मिंदगी के आंकड़े पर भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार पर हमला बोला। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, राजस्थान का राज इस समय नक्कालों के हाथ है। ये नहीं बदलेंगे, हमें इन्हें बदलना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, राजस्थान को दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक पर देखकर सरकार को शर्म नहीं आती, पर हम असली राजस्थानियों को क्षोभ होता है। वो नकली राजस्थानी ही होगा, जिसका दिल बहन-बेटियों के मान पर हमले देख प्रतिकार को चीखता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गहलोतजी को मैं नकली राजस्थानी मानता हूं, तीन साल में उनके मुंह से एक आह नहीं निकली, उल्टे अनाचारियों के लिए नरमी ही दिखी है।
इधर, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, एनसीआरबी के जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान महिला हिंसा और अत्याचार के मामलों में देश में पहले स्थान पर है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश में दुष्कर्म के 6 हजार 337 मामले दर्ज होना शर्मनाक है, जो कांग्रेस सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
विज्ञापन
प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था ने उनके सामने घुटने टेक दिए हैं। राज्य सरकार याद रखे कि राजस्थान की पहचान बहन-बेटियों के सम्मान से है। जनता उन्हे जल्द ही उचित जवाब देगी!