भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में कोटा जिले के एक अस्पताल में बड़ी संख्या में शिशुओं की मौत के मामले की जांच के लिए चार सांसदों की एक समिति बनाई है।
इस पैनल में लोकसभा सदस्य जसकौर मीणा, लॉकेट चटर्जी और भारती पवार तथा राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम शामिल हैं। कोटा से सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिशुओं की मौत पर रविवार को चिंता व्यक्त की थी और राज्य सरकार से इस मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की अपील की थी।