फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने पढ़ाई कांग्रेस के भ्रष्टाचार की ‘एबीसीडी’

Tue, 10 Sep 2013 08:28 PM IST
एजेंसी/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर अपने चिरपरिचित अंदाज में कांग्रेस और प्रधानमंत्री पर हमला बोला। साथ ही लोगों को कांग्रेस के भ्रष्टाचार की एबीसीडी भी समझाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए कांग्रेस शासन को हटाना होगा।

राजस्थान भाजपा द्वारा आयोजित सुराज संकल्प सम्मेलन में मोदी के प्रति जबरदस्त आकर्षण देखने को मिला। रैली में मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा।

साथ ही कांग्रेस पर देश को सफल नेतृत्व देने में विफलता और महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय लेने में अक्षमता के आरोप लगाए। भाजपा प्रचार समिति के प्रमुख ने जनता को कांग्रेस के भ्रष्टाचार की एबीसीडी भी पढ़ाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ए फॉर आदर्श घोटाला, बी फॉर बोफोर्स घोटाला, सी फॉर कोयला घोटाला, डी फॉर दामाद का घोटाला। दामाद के जरिए मोदी ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा।

कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर जमीन खरीद के मामलों के कई आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक नई तरह की एबीसीडी है जिसे कांग्रेस ने बच्चों को पढ़ने के लिए तैयार की है।

भ्रष्टाचार कांग्रेस का आभूषण, तोहफा है और जो जितना अधिक भ्रष्ट है उसको कांग्रेस में उतना बड़ा पद मिलता है। भ्रष्टाचार देश में एक बीमारी है। इसलिए अगर देश को भ्रष्टाचार से पीछा छुड़ाना है तो उसे कांग्रेस मुक्त भारत के लिए कमर कस लेनी चाहिए।

प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि देश जी-20 सम्मेलन में भारत द्वारा उठाए गए मुद्दों को जानना चाहता था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने लौटकर बताया कि आखिरकार उनका बॉस कौन है और वे किसके अंडर में काम करना चाहते हैं।

यूपीए सरकार ने जहां भी हाथ रखा वह साफ हो गया, चाहे कोयला हो या फाइलें, सोना हो या रुपया। गुजरात के सीएम ने कहा कि पिछले 9 साल से यूपीए सरकार सीबीआई के दम पर शासन करती आई है।

उन्होंने कांग्रेस पर देश को सफल नेतृत्व देने में विफलता और अहम मसलों पर निर्णय लेने की अक्षमता का आरोप लगाया। रैली में मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी लोगों को संबोधित किया।

नारों के बीच दब गई आवाज
मोदी को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा गया। मोदी के भाषण के लिए खड़े होते ही जमकर नारे लगे, जिससे उनकी आवाज नहीं सुनी जा सकी। इस पर उन्हें हाथ जोड़कर कहना पड़ा कि तय कर लें कि आपको नारे लगाने हैं या मुझे सुनना है।

न नेता, नीति, नीयत और न नैतिकता
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता हैं, न नीति और नीयत है और नैतिकता भी नहीं है। ये चार बातें जब हैं ही नहीं तो देश को इनके हाथों में नहीं सौंपा जा सकता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें