जेएलएफ में वरिष्ठ पत्रकार सईद नकवी बटवारे के समय से अब तक हिन्दु-मुसलमानों की भावनाओं के साथ राजनेताओं के खिलवाड़ पर बोले। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से अब तक राजनेता मुसलमानों से झूठ बोलते रहे। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि बंटवारे के समय हिंदुस्तान को भी हिंदू राष्ट्र घोषित कर देते। गंगा यमुनी तहजीब को लेकर हुए सत्र में नकवी ने सांसद पवन के वर्मा के साथ बातचीत की।
नकवी ने सवाल उठाया कि क्या सेकुलर भारत बनाने के वे सारे दावे गलत थे, जो आजादी-विभाजन के बाद हमारे नेताओं ने हमसे किए? उन्होंने कहा कि बटवारे के समय गांधी हों या नेहरू, सभी के मन में हिन्दु राष्ट्र की भावना थी।
संपूर्ण भारत की बात होती थी, जवाहरलाल नेहरू ने बार-बार मना किया। उस समय सबके मन में था कि भारत में हिन्दु-मुसलमान बराबरी के साथ रहेंगे और भारत में मुसलमान आनन्द से रहेगा। लेकिन सत्ता हिंदुओं के हाथ में होगी। यह बात सही है कि पिछले कुछ सालों में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा है।
और भी कई सीक्वल बनेंगे, कटप्पा वाला जवाब बाहूबली 2 में मिल जाएगा
निर्देशक एस.एस. राजामौली ने कहा कि बाहूबली के कई स्वीकल बनेंगे, लेकिन कटप्पा ने बाहूबली को क्यों मारा, इसका जवाब बाहूबली दो में मिल जाएगा। इस सत्र में लेखक आनंद नीलकंठन ने 'बाहुबली' की कहानी से प्रेरित होकर एक किताब 'द राइज शिवगामी' का फ्लैप कवर जारी किया।
राजामौली ने कहा कि बाहूबली के बाद वे महाभारत की कहानी पर काम करेंगे। तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। राजामौली बाहूबली दो को लेकर अधिक बोलने से बचे। किताब को लेकर आनंद नीलकंठन ने बताया कि माहिष्मती साम्राज्य की बागडोर रानी शिवगामी देवी के हाथों में तीस सालों तक रहा। वे इस सीरिज की और भी किताबों पर काम करेगें।