फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: हिस्ट्रीशीटर आरोपी से बातचीत के वीडियो से हड़कंप, DST कांस्टेबल लाइन हाजिर; पूरी टीम जांच के दायरे में

Tue, 14 Apr 2026 10:22 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur News: नागौर में वायरल वीडियो के बाद डीएसटी कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया और पूरी टीम जांच के दायरे में है। पुलिस पर हमले के बीच तीन आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि मामले की जांच जारी है और अन्य खुलासों की संभावना है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) और एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी के बीच कथित बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

विज्ञापन

 
वीडियो में कथित बातचीत पर उठे सवाल
वायरल वीडियो में डीएसटी टीम के एक कांस्टेबल और हिस्ट्रीशीटर आरोपी के बीच कथित लेन-देन और सांठगांठ की बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में कांस्टेबल आरोपी को भरोसा दिलाते हुए यह कहता हुआ प्रतीत होता है कि उसका कुछ नहीं होगा और वह उसके पास आ रहा है। साथ ही वह आरोपी से लोकेशन पूछता भी नजर आता है, हालांकि बातचीत के दौरान वह किसी भी प्रकार की सांठगांठ से इनकार करता हुआ भी दिखाई देता है।
 
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर ने आक्रामक रुख अपनाते हुए डीएसटी टीम के एक सदस्य का हाथ काट लिया। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

 
संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए दो थानों की पुलिस को मौके पर लगाया गया। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें- बाड़मेर में भीषण हादसा: NH 68 पर पिकअप से कार की जबरदस्त टक्कर, उड़े परखच्चे; चार लोगों की मौत, एक गंभीर
 
एसपी की कार्रवाई, कांस्टेबल लाइन हाजिर
मामले की गंभीरता को देखते हुए रोशन मीणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसटी टीम के कांस्टेबल दिनेश को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच जितिन जैन को सौंपी गई है।
 
सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद पूरी डीएसटी टीम एसपी की निगरानी में आ गई है। पहले भी कथित लेन-देन को लेकर चर्चाएं सामने आती रही हैं, जिससे अब पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

 
एसपी का सख्त संदेश
एसपी रोशन मीणा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी अपराधियों या मादक पदार्थ तस्करों के साथ संबंध में पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और मामले में आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें