फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: पत्नी के साथ थे अवैध संबंध, लोहे की रॉड से युवक की हत्या कर 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया शव

Thu, 04 Sep 2025 12:17 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

पत्नी से अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बन रहे युवक की लोहे की रॉड से हत्या कर शव को 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस और परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के खींवसर उपखंड क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर शव को खदान में दफना दिया। भावंडा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


खींवसर उपखंड के भावंडा थाना क्षेत्र के भटनोखा गांव निवासी मुकेश गालवा पुत्र स्व. भंवरुदिन 27 अगस्त की रात गणपति स्थापना कार्यक्रम में जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन दो दिन तक घर नहीं लौटने पर उसके भाई महेंद्र ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। जांच के दौरान परिजनों ने मुकेश के चचेरे भाई सोहनराम पर शक जताया। पुलिस ने उसे डिटेन किया तो पूछताछ में उसने हत्या का राज खोल दिया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: इस वीकेंड पर खाटूश्यामजी आने का बना रहे हैं प्लान, तो पढ़ लीजिए यह खबर… वरना हो जाएगा नुकसान
विज्ञापन


अपनी ही खदान में दफनाया शव
आरोपी ने कबूल किया कि उसका मुकेश की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुकेश उनके बीच रोड़ा बन रहा था। इसी कारण उसने 27 अगस्त की रात कार्यक्रम से लौटते वक्त लोहे की रॉड से मुकेश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी ही खदान में जेसीबी मशीन से 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस जेसीबी लेकर खदान पहुंची और खुदाई करवाई। यहां से मुकेश का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। भावंडा थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और जेसीबी मशीन जब्त कर ली गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

आरएलपी कार्यकर्ता था मृतक
मृतक मुकेश गालवा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का समर्थक था और पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता भी था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें