दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
नागौर जिले के रोल थाना इलाके में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। वहीं, बस में सवार दस से अधिक यात्रियों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही रोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को नागौर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें- Nagaur News: ट्रक और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर, ट्रेलर चालक और खलासी की मौत; ट्रक चालक की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक, रोल थाना इलाके के 101 मील से 102 मील के बीच डीडवाना डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रहे सीमेंट के कट्टे से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। रोडवेज की टक्कर से मौके पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। वहीं, रोडवेज बस चालक सहित दस से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रोल थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं, बस में सवार यात्रियों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए रोल के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से दो गंभीर घायलों को नागौर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। बस चालक को गंभीर हालत में नागौर से बीकानेर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस नागौर से जायल की तरफ जा रही थी।
नेमाराम ईएमटी चालक ने बताया कि डीडवाना डिपो की रोडवेज बस नागौर से जायल की तरफ जा रही थी। आगे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। पीछे से रोडवेज ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ से 10 लोग घायल हुए, जिनमें से दो लोग गंभीर रूप घायल हुए हैं। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका रोल के सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़ें- Sirohi News: सियावा गणगौर मेले में उमड़ी लोक संस्कृति की बेमिसाल भीड़, 12 घंटे बाधित रहा आबूरोड-अंबाजी मार्ग